LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बज्जू पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बज्जू।
पुलिस थाना बज्जू ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गिरधारीराम पुत्र नखताराम सुथार निवासी ग्रांधी ने थाना बज्जू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 24 अगस्त 2025 को उसकी मोटरसाइकिल संख्या RJ 07 VS 3155 को मांगीलाल सारण पुत्र मोहनलाल, जाति विश्नोई, निवासी मिठड़िया चोरी कर ले गया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सक्षम धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।
मामले के अनुसंधान का जिम्मा हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह (59) को सौंपा गया। मुकदमा दर्ज होने के पश्चात् महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर श्री हेमंत शर्मा (IPS), पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेन्द्र सिंह सागर (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बनवारीलाल मीणा (RPS) एवं वृत्ताधिकारी कोलायत श्री संग्राम सिंह (RPS) के निर्देशन एवं सुपरविजन में चोरी की वारदातों के शीघ्र खुलासे हेतु विशेष प्रयास किए गए।
इन दिशा-निर्देशों के तहत थानाधिकारी बज्जू श्री जगदीश प्रसाद (पु.नि.) के निकट सुपरविजन में पुलिस टीम द्वारा सघन अनुसंधान करते हुए आरोपी मांगीलाल सारण (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया।
पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
पुलिस टीम में शामिल:
धर्मवीर सिंह (हेड कांस्टेबल), भगवानाराम (कांस्टेबल), हनुमानराम (कांस्टेबल)
Subscribe to my channel


