खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री जाटव समाज संस्था खैरथल-तिजारा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन

मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे

 

जयबीर सिंह ब्यूरो चीफ (खैरथल-तिजारा)।

खैरथल।श्री जाटव समाज संस्था, खैरथल-तिजारा के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन पुराने राजकीय कॉलेज प्रांगण (जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय), हरसोली रोड खैरथल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों, वरिष्ठजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करना रहा।

समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे, जबकि अध्यक्षता खानसिंह जाटव (अध्यक्ष, जाटव महासभा राजस्थान, जयपुर) ने की।

अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती जया सिंह (R.P.S.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खैरथल-तिजारा एवं मनीष कुमार जाटव (R.A.S.), उपखंड अधिकारी, किशनगढ़बास उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वर्ष 2024–25 के दौरान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षण संस्थानों, बोर्ड परीक्षाओं, खेलकूद एवं राजकीय सेवाओं में चयनित समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों और कर्मियों को मंच पर सम्मानित किया गया। साथ ही 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समाज के वरिष्ठजनों का भी अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि रामहेत सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक एकता ही समाज की प्रगति का आधार हैं। उन्होंने प्रतिभाओं को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री खानसिंह जाटव ने समाज के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु, गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी आकर्षक बनाया।

फोटो कैप्शन

खैरथल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 में मंचासीन अतिथि एवं कार्यक्रम में उपस्थित समाज के गणमान्य लोग।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button