अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अग्रवाल मेटल वर्क्स प्रा. लि. द्वारा पर्यावरण सरोकारता के तहत बी० एम० ए० के सहयोग से शाहदोद, चौपानकी, केहरानी, बिलाहेड़ी एवं मुण्डाना मेव के प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में मेडिकल उपकरण एवं अन्य आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराए गए

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

अग्रवाल मेटल वर्क्स प्रा. लि. द्वारा पर्यावरण सरोकारता के तहत बी० एम० ए० के सहयोग से शाहदोद, चौपानकी, केहरानी, बिलाहेड़ी एवं मुण्डाना मेव के प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में मेडिकल उपकरण एवं अन्य आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराए गए।

भिवाड़ी शहर की प्रमुख कम्पनी अग्रवाल मेटल वर्क्स प्रा. लि. ने बी० एम० ए० के सहयोग से पर्यावरण सरोकारता के तहत भूमिका निभाते हुए आज दिनाँक 24 दिसंबर 2025 को शाहदोद, चोपानकी, केहरानी, बिलाहेड़ी एवं मुण्डाना मेव स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों के लिए मेडिकल उपकरण एवं फर्नीचर उप्लब्ध कराये गए। इन मेडिकल उपकरणों में ऑटो क्लेव मशीन, सीबीसी मशीन, ओटी लाइट, चिकित्सा बेड, सर्जिकल एव मेडिकल उपकरण, एक सक्शन मशीन, बीपी इस्ट्रूमेंट डिजिटल, ग्लुको मीटर, 1.5 टन के 2 एयर कन्डीशनर, रेफ्रीजिरेटर, अलमारी, कंप्यूटर प्रिंटर सहित, ऑफिस कुर्सियां, व्हील चेयर एवं अन्य फर्नीचर आदि उपलब्ध कराये गये। लगभग 15 लाख रूपये की कीमत के इन सभी उपकरणों की मदद से इन सभी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रो में होने वाले दैनिक उपचार व चिकित्सा पद्धति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा और इससे स्थानीय वासियों को और बेहतर उपचार सुविधाएं मिल पाएंगी।

अग्रवाल मेटल वर्क्स प्रा. लि. कम्पनी द्वारा इन सभी मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर को उक्त प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रो के सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दीपक संघी ने बताया कि कम्पनी द्वारा प्रदान किये गये सभी मेडिकल उपकरणों का स्थानीय निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर अग्रवाल मेटल वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के एडमिन मेनेजर श्री प्रशान्त कुमार शर्मा, एडमिन डिप्टी. मैनेजर वैभव सक्सेना, एडमिन एग्जीक्यूटिव श्री धीरज कुमार, परचेज मैनेजर श्री विपिन सिंह, जिला चिकित्सालय भिवाड़ी के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. सागर अरोड़ा, डा. अरविन्द गेट-सीएमएचओ-खैरथल, डा. मनोज यादव-डीसीएमओ -तिजारा, डा. कैलाश (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी), डा. महेंद्र गुर्जर (मुख्य चिकित्सा स्वास्थय अधिकारी)-पीएचसी चौपानकी, बी० एम० ए० के अध्यक्ष श्री जसबीर सिंह, मानद् सचिव श्री जी एल स्वामी, एवं मानद् सचिव श्री योगेश जैन उपस्थित थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button