खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कोटकासिम में विहिप–बजरंग दल कार्यालय का उद्घाटन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पुतला दहन

 

जयबीर सिंह ब्यूरो चीफ कोटकासिम (खैरथल-तिजारा)राजस्थान।

कोटकासिम (अलवर)।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा कोटकासिम में एसडीएम कोर्ट के सामने नवनिर्मित विहिप कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन उपरांत बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम स्थल भारत माता की जय और जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विहिप प्रांत सह विशेष संपर्क प्रमुख योगेश गोयल रहे, जबकि पावन सानिध्य विहिप जिला सत्संग प्रमुख गुरुदेव भास्कर भारद्वाज का रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन एवं फीता काटकर कार्यालय उद्घाटन के साथ हुई।

 *“सनातन धर्म और हिंदुओं पर किसी भी प्रकार का अत्याचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा” — गुरुदेव भास्कर भारद्वाज*

गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म और हिंदुत्व पर हो रहे अत्याचारों को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। यदि कहीं भी हिंदुओं पर अन्याय होता है तो सभी को एकजुट होकर संगठित आंदोलन करना होगा और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे।

 *“जातिवाद को भूलकर सनातन धर्म के लिए एकजुट होकर कार्य करें” — योगेश गोयल*

मुख्य अतिथि योगेश गोयल ने कहा कि समाज को जातिवाद से ऊपर उठकर केवल धर्म और राष्ट्र के हित में काम करने की आवश्यकता है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी हिंदुओं को एक मंच पर आकर संगठित प्रयास करने होंगे।

 *विहिप जिला मंत्री मुकेश सैनी ने लगाए ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के जयकारे*

विहिप जिला मंत्री मुकेश सैनी ने “अन्याय नहीं सहेंगे” का उद्घोष करते हुए भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भर दिया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सनातन धर्म और हिंदुत्व की रक्षा के लिए सतत कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में पुतला दहन कर रोष प्रकट किया गया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं की सुरक्षा की मांग उठाई गई।

इस अवसर पर विहिप प्रांत सह विशेष संपर्क प्रमुख योगेश गोयल, विहिप जिला सत्संग प्रमुख गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, विहिप जिला मंत्री मुकेश सैनी, बजरंग दल संयोजक पवन सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल उर्फ सोलू शर्मा, विहिप प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र खरेरा, प्रखंड उपाध्यक्ष अमित सोनी, विक्रम सिंह, राजेंद्र नागा, चंदू दीवान उर्फ लाला, विनोद सैनी, हीरालाल लखेरा, छोटू सुदामा सहित बड़ी संख्या में विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button