उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
जिलाधिकारी ने रैन बसेरा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई संतोषजनक

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती | 22 दिसम्बर 2025 (सू.वि.)
जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने नगर पंचायत नगर में स्थित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां ठहरने वाले निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय रैन बसेरा में उपलब्ध सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड को देखते हुए चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल सके।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि रैन बसेरा में नियमित साफ-सफाई बनी रहे और वहां ठहरने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि रात्रि के समय आने वाले यात्रियों एवं जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरा की जानकारी देकर उन्हें ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे कोई भी व्यक्ति खुले में ठंड में रहने को मजबूर न हो।
प्रशासन द्वारा सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए की जा रही यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।

Subscribe to my channel


