उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

शीतलहर के बीच एडीएम ने किया राहत व्यवस्थाओं का निरीक्षण, जरूरतमंदों में बांटे कंबल

 

रिपोर्ट: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी।

जनपद में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नरेंद्र बहादुर सिंह ने शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर राहत व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा जिला महिला अस्पताल का भ्रमण कर ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने अलावों में ईंधन की उपलब्धता, उनकी निरंतरता और सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में अलाव बुझने न पाए और ठंड से आमजन को राहत मिलती रहे।

रैन बसेरों का निरीक्षण करते हुए एडीएम ने साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, पेयजल और ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को कंबल भी वितरित किए गए। एडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि रात्रि के समय विशेष निगरानी रखी जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव के लिए लगातार निगरानी और राहत कार्य जारी रखने की बात कही गई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button