बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
शिक्षक संघ रेसटा के दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन में शामिल होकर शिक्षकों ने रखी मांगें
मोहर सिंह सलावद छठी बार निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित,

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर : शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा )राजस्थान का दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन फलोदी में आयोजित हुआ। इसमें जिले के शिक्षकों ने भी भाग लिया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से लगातार छठी बार प्रदेशाध्यक्ष पद पर मोहरसिंह सलावद निर्विरोध निर्वाचित हुए। सम्मेलन के खुले सत्र में राज्य भर से आए शिक्षकों ने अपनी मांगों के बारे में बताया। प्रदेशाध्यक्ष सलावद ने कहा कि संस्कारवान शिक्षा देना शिक्षक का महत्वपूर्ण कर्तव्य है।
संगठन के महामंत्री नवलसिंह मीना प्रतिवेदन पेश किया एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई ने पूरे सत्र का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। वार्ताकार के रूप में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मदन मोहन मोदी ने सेवा नियमों एवं संजीव कुमार यादव ने हितकारी निधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संयोजक दुर्गाराम बिरठ व सह संयोजक बाबू लाल चौहान ने आभार जताया। सम्मेलन के दूसरे दिन शिक्षक संघ रेसटा के वार्षिक चुन्नराव निर्विरोध हुए, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष पद पर मोहर सिंह सलावद निर्विरोध निर्वाचित हुए । सम्मेलन में राज्य भर से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे। मोहरसिंह सलावद प्रदेशाध्यक्ष,प्रदेश संरक्षक सफी मोहम्मद मंसूरी, प्रदेश महामंत्री नवलसिंह मीना, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंशाराम खिजूरी,प्रदेश उपाध्यक्ष गजराज सिंह मोठपुर,प्रदेश प्रवक्ता राजीव चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर बिश्नोई, प्रदेश सचिव राजकमल मीना,प्रदेश संगठन मंत्री राजेश रेबारी,प्रदेश विधि सलाहकार हनुमान शर्मा भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
शिक्षकों की इन समस्याओं पर चर्चा,
शिक्षा,शिक्षक व शिक्षार्थी सहित तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित सभी संवों के तबादले करने अध्यापक से वरिष्ठ अध्यापक व वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता की बकाया पदोन्नति जल्द करवाने, डीईओ की सीधी भर्ती,शिक्षक सम्मेलनों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य करने,शिक्षक सम्मान समारोह की पारदर्शिता हेतु आवेदन एवं अंक ऑनलाइन करने,
ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत सभी शिक्षकों को मूल वेतन का 10 प्रतिशत ग्रामीण भत्ता देने,स्थाई व पारदर्शी शिक्षक स्थानांतरण नीति लागू करने, शेडो पद स्वकृति करने,कंप्यूटर अनुदेशकों की मांगों का जल्द निस्तारण करवाने एवं महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शेष रहे कार्मिकों के जल्द पदस्थापन पर चर्चा करके मांग पत्र तैयार किया गया जिसे राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा। बीकानेर जिले से जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी,जिला महामंत्री पवन शर्मा,जिला संरक्षक भंवर लाल आचार्य,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,जिला उपाध्यक्ष अनिल धारणिया, डूंगरदान,जिला सचिव संतोष कुमार जनागल,जिला प्रवक्ता अविनाश आसिया,जिला संगठन मंत्री ओम शंकर मौर्य,छत्तरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन आसेरी,जयसिंह राठौड़,धीरज बारहठ,विकास विश्नोई आदि शिक्षकों ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


