उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

तहसील गोला में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” आयोजित, डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

ठंड को देखते हुए रैन-बसेरों का भी किया निरीक्षण

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड – उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 73763 26175

लखीमपुर खीरी।

जनपद लखीमपुर खीरी में शनिवार को प्रत्येक तहसील स्तर पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील गोला में जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर मौके पर जाकर विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्च स्तर से होना है, उनके लिए आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान कराया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण भी अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहे और जनशिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी रूप से संचालित किया।

इसके उपरांत बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गोला स्थित रैन-बसेरे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां ठहरने वाले व्यक्तियों की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, ठंड से बचाव एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। साथ ही रैन-बसेरे में रह रहे लोगों का सत्यापन भी कराया गया।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि रैन-बसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर प्रभावी रूप से संचालित रहें, जिससे ठंड के मौसम में बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन की ओर से आमजन से भी अपील की गई कि ठंड के मौसम में बेसहारा व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आएं तथा किसी भी असहाय व्यक्ति की सूचना समय रहते प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button