खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर कोटकासिम के अरविंद सूठवाल सम्मानित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल–तिजारा। कोटकासिम क्षेत्र के रहने वाले समाजसेवी एवं सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता अरविंद सूठवाल को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2025 के अवसर पर उनके सामाजिक सरोकारों और जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान सनशाइन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित भव्य समारोह में सनशाइन इंस्पायरिंग मेन अवार्ड 2025 के रूप में प्रदान किया गया।
संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस को विशेष उत्साह और गरिमा के साथ मनाते हुए देशभर से समाज, शिक्षा, पर्यावरण, साहित्य, शोध एवं नवाचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित अनेक राज्यों से प्रतिभागियों ने सहभागिता की। अरविंद सूठवाल को यह सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में उनके सतत योगदान, आमजन से जुड़ाव और सामाजिक जागरूकता के प्रयासों को देखते हुए प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि यह अवार्ड उनके लिए गौरव की बात है और इससे समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ी है। आयोजन के सफल संचालन में संस्था की संस्थापक रेखा हिसार की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और संगठनात्मक क्षमता से कार्यक्रम को प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी स्वरूप मिला।
जिलेवासियों और कोटकासिम क्षेत्र के लोगों ने अरविंद सूठवाल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे खैरथल–तिजारा जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।

Subscribe to my channel


