देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
गंगाशहर मंडल में विकास रथ का व्यापक जनसंपर्क, सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियाँ जन-जन तक पहुँची

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
19 दिसम्बर 2025
बीकानेर । राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा का विकास रथ अभियान गंगाशहर मंडल में संचालित हुआ। गंगाशहर मंडल में आज विकास रथ का दूसरा दिन रहा। इस दौरान विकास रथ तेरापंथ भवन, नगर निगम कार्यालय, ओसवाल पंचायती भीनासर, पाबू चौक, हरिराम जी मंदिर चौक (नई लाइन) सहित विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करता हुआ पहुँचा और आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह टीटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने दो वर्षों में सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
विधायक जेठानंद व्यास, विधायिका सिद्धि कुमारी एवं शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने संक्षिप्त संबोधन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विकास रथ अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि रथ यात्रा के साथ ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गैदर, सह प्रभारी मोहन सुराणा, जोगेंद्र शर्मा, नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, राजकुमार व्यास, रामचंद्र सोनी, चंद्रशेखर शर्मा, राजाराम सिंगड, प्रकाश मेघवाल, संयोजक जगदीश सोनी, सहसंयोजक शिव प्रजापत, भंवर साहू, गोविंद सारस्वत, जसकरण मारू, हिमांशु टाक, राजश्री कच्छवाहा, संजय सोनी, मूलचंद दईया, पुखराज सोनी, मुल्तान बेद, भानु आनंद, झमकू देवी, शिखरचंद डागा, मनीष बाफना, गिरधारी सिंह, दीनदयाल सोनी, किशन चौधरी, राहुल डीडवानिया, पुष्पा, स्वाति छाजेड़, अंकुश चोपड़ा, दीपक यादव, रामदयाल पंचारिया, बजरंग सोखल, मदन सियाग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


