बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

एआईसीसी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत बीकानेर में युवाओं के साक्षात्कार संपन्न

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 18 दिसंबर 2025।

एआईसीसी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा युवाओं को पार्टी प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, अनुसंधानकर्ता एवं जनसम्पर्क समन्वयक के रूप में प्रशिक्षित करने और उन्हें संगठन में कार्य के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बीकानेर में साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रानी बाजार स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में एआईसीसी की राष्ट्रीय समन्वयक एवं संभाग प्रभारी मीनाक्षी सेठी ज़ैदी ने बीकानेर संभाग से आए युवाओं के साथ ग्रुप डिस्कशन एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार किए। इस दौरान उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से एआईसीसी टैलेंट हंट कमेटी द्वारा संविधान एवं लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नए और प्रतिभाशाली चेहरों का चयन किया गया है।

मीनाक्षी सेठी ज़ैदी ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार करना, युवा प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना तथा मीडिया और जनसंपर्क के लिए प्रशिक्षित प्रवक्ता एवं पैनलिस्ट तैयार करना है। चयनित युवाओं को पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने और आम जनता की आवाज बनने का अवसर मिलेगा।

साक्षात्कार कार्यक्रम में देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल तथा निर्णायक मंडल सदस्य कर्नल शिशुपाल सिंह उपस्थित रहे।

जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर गजराज कंवर, नवनीत कौर, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, नितिन वत्सस, एडवोकेट रोहित कुमार कुमावत, कल्याणदान, एडवोकेट प्रमेन्द्र खीचड़, भीखाराम मेघवाल, शोभाराम सारण, अत्ता हुसैन कादरी, मुकेश कुमार गोदारा, यशु चांडक, यागेश मेघवाल, मेहाराम चौधरी, हंसराज, जयप्रकाश, सुरेन्द्र सिंह सूच, मूलाराम भादू, लालचंद, रामेश्वर चावंरिया, पन्नालाल मेघवाल सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम कांग्रेस संगठन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button