LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

वंशिका होम्स में 7 फ्लैटों की एकसाथ चोरी का मामला गरमाया, पीड़ित निवासी पहुंचे एसपी कार्यालय।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

ब्रेकिंग न्यूज़ भिवाड़ी।

वंशिका होम्स में 7 फ्लैटों की एकसाथ चोरी का मामला गरमाया, पीड़ित निवासी पहुंचे एसपी कार्यालय।

भिवाड़ी के अलवर बायपास रोड स्थित वंशिका होम्स सोसायटी में हुई बड़ी चोरी की घटना को लेकर अब मामला सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच गया है।

सोसायटी के पीड़ित निवासी सोमवार को भिवाड़ी एसपी कार्यालय पहुंचे और चोरी के खुलासे व कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

निवासियों ने बताया कि 29 नवंबर 2025 की रात सोसायटी के 7 फ्लैटों में एकसाथ चोरी हुई, जिसमें करीब 15 लाख रुपये से अधिक का कीमती सामान चोर ले उड़े।

घटना की शिकायत समय रहते दर्ज कराने और मामला मीडिया में आने के बावजूद अब तक न तो चोरों की पहचान हुई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई सामने आई है।

निवासियों ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सोसायटी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिसकी शिकायत पहले ही पुलिस व बीडा कार्यालय में की जा चुकी है।

पीड़ितों ने एसपी से निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button