उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती के भीम सिंह ने जीता बास्केट बाल का खिताब

खिलाड़ियों, जन प्रतिनिधियों में प्रसन्नता

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे सुरक्षा बल बास्केट बाल टीम के कप्तान आर.पी.एफ. इंसपेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व में सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर में चल रहे 32 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बास्केट बाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे ने उत्तर रेलवे को 64-50 अंको से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक रेलवे उदय बोरवणकर ने टीम के कप्तान भीम सिंह को ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी आर.पी.एफ. इंसपेक्टर भीम सिंह को मिली इस सफलता पर खेल प्रेमियों और जनपदवासियों में प्रसन्नता है।

गोरखपुर में तैनात आर.पी.एफ. इंसपेक्टर भीम सिंह को ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किये जाने पर सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पवन कसौधन, पूर्व प्रमुख गुलाब सोनकर, गोपाल सिंह, एम.एल.सी. प्रतिनिधि हरीश सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा नेता वैष्णव प्रताप सिंह, नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द पाल, भाजयुमो अध्यक्ष अमित गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राम अधार पाल, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक सिंह, अर्जुन उपाध्याय, अमरदीप, सेवा निवृत्त कर्मचारी पेंन्शनर्स एशोसिएन के मंत्री उदयपाल, गिरजेश पाल, राजेश कुमार के साथ ही बास्केट बाल के अनेक खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button