अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

राजस्थान शिक्षा संघ (अंबेडकर) के प्रदेश सभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश,प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण बारूपाल, प्रदेश महामंत्री सोहन जोरम, प्रदेश सलाहकार देशराज राय एवं किशोर गोरा के एक निजी कार्यक्रम में तिजारा आगमन संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माजरा के नेतृत्व में तिजारा इकाई द्वारा टोल टैक्स तिजारा पर स्थित श्री मंगलम रेस्टोरेंट पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी जिला खैरथल तिजारा के कार्यक्रम की एवं शिक्षक व शिक्षार्थी हित में किए जा रहे हैं कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की खैरथल तिजारा जिला शाखा और समस्त ब्लाक कार्यकारिणी हमेशा शिक्षक हितों एवं छात्रो के लिए लड़ते रहते है जहां भी शिक्षकों पर अन्याय हुए हैं उन पीड़ित शिक्षकों के साथ जिला कार्यकारिणी हमेशा साथ खड़ी रहती है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ने नाथद्वारा जिला राजसमंद में आयोजित होने वाले 19 दिसंबर के राज्य स्तरीय सम्मेलन में जिला से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों का भाग लेने का आह्वान किया।ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर ने प्रदेश कार्यकारिणी को आश्वासन दिया की तिजारा ब्लॉक से सैंकड़ों शिक्षक प्रदेश सम्मेलन में भाग लेंगे।इस अवसर पर इस अवसर पर गिर्राज केला जिला संरक्षक ,कृष्ण भाटिया जिला संयोजक,रघुवीर ब्लॉक अध्यक्ष,खेमचंद चौहान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष,अजीत सिंह,ग्यारसी लाल ब्लॉक महामंत्री, ब्लॉक कोषाध्यक्ष राहुल केला ,जिला कार्यकारी समिति विक्रम मीणा व सरजीत कुमार ,सुनील वर्मा ,अभिषेक कुमार ,बुधन लाल मीणा ,मनीष कुमार, रणजीत,रामसिंह,दिलखुश,संजय बेनीवाल,सुभाष,शैलेंद्र सैनी,हरिसिंह लवानिया,सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button