उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

श्री महाजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्ती में गूंजेगा वन्दे मातरम

11विद्यालयों के लगभग एक हजार छात्र लेंगे हिस्सा

 बस्ती 12दिसम्बर।

प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश के क्रम में वंदे मातरम के सार्द्ध शताब्दी के अवसर पर गीत का सामूहिक स्वर श्री महाजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहदावल रोड बस्ती में गूंजेगा, जिसमें 11 विद्यालयों से लगभग 1000 बच्चे सम्मिलित होंगे यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि वंदे मातरम एक गीत ही नहीं बल्कि वह शब्द है जिससे हमारे देश के क्रांतिकारी अनुप्राणित होते थे। वंदे मातरम बोलते समय उनके भीतर ऐसी शक्ति आ जाती थी कि वे देश के लिए अपने प्राणों तक को न्योछावर करने के लिए उद्यत हो जाते थे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 13दिसंबर को दिन में 11बजे से 12 बजे तक चलेगा जिसमें 11 विद्यालयों से लगभग 1000बच्चों के सम्मिलित होने का अनुमान है। इसके अलावा शहर के गणमान्य नागरिक, संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी भी शामिल होंगे। महेश शुक्ला उपाध्यक्ष गौ रक्षा आयोग उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

आयोजन समिति के संरक्षक आचार्य जगदीश मिश्र ने बताया कि योगाचार्य दिनेश आर्य प्रशिक्षक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जन जन में देश के प्रति सेवा और समर्पण के भाव भरना है। प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर देश के लिए आदर के भाव भरने के लिए इस गीत का सामूहिक गान कराया जाएगा।

गरुण ध्वज पाण्डेय

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button