उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

न्यूमरोलॉजी से 1 साल में बदली ज़िंदगी—आनंद सिंह की प्रेरक सफलता की कहानी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। भाग्य और जीवन की दिशा को बदलने में न्यूमरोलॉजी कैसे प्रभाव डालती है, इसका सटीक उदाहरण हैं आनंद सिंह, जो एसआरबीएफएक्स के डायरेक्टर और केडोरा कंपनी के गोल्ड–डायमंड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के फाउंडर हैं उनके पिता अमर नाथ सिंह भी इस कंपनी के एक डाइरेक्टर हैं उन्होंने बताया कि न्यूमेरोलोजी के प्रभाव से सिर्फ़ एक वर्ष में उनके पुत्र आनंद की व्यक्तिगत और व्यावसायिक तस्वीर बदल गई। यह परिवर्तन संभव हुआ न्यूमेरोलॉजिस्ट एस. एन. सिंह (अंक वाणी) के मार्गदर्शन में।

पिछले वर्ष आनंद सिंह अपनी कंपनी के विस्तार को लेकर संघर्ष कर रहे थे। व्यापारिक अवसरों की कमी, निर्णयों में असंतुलन और वित्तीय उतार-चढ़ाव उन्हें पीछे खींच रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अंक ज्योतिष की ओर रुख किया और एस.एन. सिंह से परामर्श लिया।

न्यूमेरिक हीलर एस.एन. सिंह ने उनके मूलांक, भाग्यांक और जन्म चार्ट का अध्ययन किया। विश्लेषण में पाया गया कि उनके अंक ऊर्जा एक-दूसरे के साथ तालमेल नहीं बना पा रहे थे। इसके कारण वे अवसरों को पहचान नहीं पा रहे थे और व्यवसाय में सफलता बाधित हो रही थी।

इसके बाद उनके नाम में सूक्ष्म संयोजन परिवर्तन, उनके कंपनी के नाम उनके मूलांक और भाग्यांक के अनुरूप कर एक संतुलन बनाया और दैनिक जीवन में कुछ विशेष न्यूमेरिक रेमेडीज़ शामिल की गईं और वैदिक उपायों के सपोर्ट से परिणाम चौंकाने वाले रहे। कुछ ही महीनों में उनकी कंपनी ने नए क्लाइंट्स जोड़े, गोल्ड–डायमंड निर्माण यूनिट का विस्तार हुआ और एसआरबीएफएक्स में उनकी भूमिका और मजबूत बनी। वे आगे बताते हैं कि “पहले जहां निर्णयों में भ्रम था, वहीं अब स्पष्टता है। अवसर खुद चलकर आने लगे और आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया।”

न्यूमेरिक हीलिंग के विशेषज्ञ एस.एन. सिंह का कहना है कि “हर व्यक्ति की ऊर्जा उसके अंकों से जुड़ी होती है। सही न्यूमेरिक संयोजन जीवन की दिशा बदल सकता है और परिणामों को तेज़ी से बेहतर बना सकता है। आनंद सिंह इसके ज्वलंत उदाहरण हैं,लगातार प्रगति कर रहे आनंद सिंह आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उनका कहना है कि “अंक सिर्फ़ गणित नहीं, जीवन की रफ्तार और परिणामों का विज्ञान है—जिसने मेरे जीवन को एक साल में नई उड़ान दी।

न्यूमरोलॉजी पर आधारित यह केस स्टडी दर्शाती है कि सही अंक मार्गदर्शन से सफलता, ऊर्जा और अवसरों का अद्भुत सामंजस्य प्राप्त किया जा सकता है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button