अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पुराने शहर में बढ़ती चोरियों पर चिंता, जैन समाज व विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल कोतवाली थाना अधिकारी से मिला

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 26 नवम्बर 2025।

बीकानेर शहर के पुराने इलाकों में लगातार बढ़ रही चोरियों की घटनाओं को लेकर लोगों में भय और गुस्सा व्याप्त है। पिछले दो दिनों में कोचर चौक, बेगानी चौक सहित कोतवाली थाना क्षेत्र के लगभग 1 किलोमीटर दायरे में 3 चोरी की वारदातें सामने आई हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार पिछले 8–10 महीनों से चोरियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

इसी मुद्दे को लेकर जैन समाज और विश्व हिंदू परिषद बीकानेर महानगर के प्रमुख पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार शाम नवनियुक्त कोतवाली थाना अधिकारी सविता ढाल से मिला।

थाना अधिकारी ने दी त्वरित कार्रवाई का भरोसा

प्रतिनिधिमंडल द्वारा हालात पर चर्चा करते हुए चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई गई। इस दौरान सविता ढाल ने भरोसा दिलाया कि पुलिस द्वारा पूरी तत्परता से कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही इन वारदातों में शामिल चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने दिए 5 महत्वपूर्ण सुझाव

विहिप महानगर अध्यक्ष विजय कोचर, महेंद्र बरड़िया, परिषद संरक्षक अशोक परिहार, किशोर बांठिया, मूलचंद जोशी और दयाल पंचारिया ने थाना अधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए निम्न सुझाव दिए—

1. रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहन से पेट्रोलिंग कम से कम 5–7 बार की जाए।

2. हर घंटे मोटरसाइकिल से नाइट पेट्रोलिंग अनिवार्य रूप से की जाए।

3. जेल रोड, बड़ा बाजार, गोगा गेट, भुजिया बाजार, मोहता चौक, रांगड़ी चौक आदि में स्थायी पुलिस ड्यूटी लगाई जाए।

4. कोचर चौक सहित सभी मुख्य मोहल्लों में लगे सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र चालू करवाया जाए।

5. शहर में नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए।

पुलिस पर विश्वास रखने की अपील

थाना अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। साथ ही जनता से भी पुलिस पर विश्वास बनाए रखने की अपील की गई।

विजय कोचर, बीकानेर

मो.: 9571281111

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button