जम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पुंछ पुलिस ने आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी पर घोषित किया 5 लाख का इनाम, सूचनाकर्ताओं की पहचान रहेगी गोपनीय

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 17 नवंबर 2025।

जिले में आतंकवाद के खिलाफ जनभागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से पुंछ पुलिस ने बड़े कदम की घोषणा की है। पुलिस प्रशासन ने आतंकियों या उनके सहयोगियों की मौजूदगी, गतिविधियों या मूवमेंट के बारे में विश्वसनीय और ठोस सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए ₹5 लाख का इनाम घोषित किया है।

पुंछ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि उनकी सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।

इन गतिविधियों से जुड़ी सूचना देने पर मिलेगा इनाम

जनता से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और निम्न संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें—

आतंकियों को खाना, पनाह या आवश्यक सामान उपलब्ध कराना

आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट, ट्रांसपोर्ट या सेफ हाउस उपलब्ध कराना

आतंकियों से किसी भी प्रकार का संपर्क या संवाद

सुरक्षा बलों की मूवमेंट की जानकारी आतंकियों तक पहुंचाना

आतंकियों के लिए फंडिंग, भर्ती, नेटवर्किंग या कोऑर्डिनेशन में शामिल होना

सूचना देने के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर

नागरिक निम्न नंबरों पर व्हाट्सऐप/टेलीग्राम के माध्यम से सूचना साझा कर सकते हैं—

PCR पुंछ: +91 90862 53188

DySP सुरनकोट: 91030 11723

DySP हेडक्वार्टर्स पुंछ: 95419 00975

DySP मेंढर: 95419 12377

इसके अलावा, कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस पोस्ट में भी सूचना साझा कर सकता है।

पुंछ पुलिस ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जनता की भूमिका अहम है और सूचना देने वालों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button