LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

गोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वारंटी अभियुक्त महेन्द्र कुमार गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

खीरी, 09 नवम्बर 2025 –

जनपद खीरी में पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना गोला पुलिस ने आज दिनांक 09 नवम्बर 2025 को एक वारंटी अभियुक्त महेन्द्र कुमार पुत्र भगवानदीन, निवासी मोहल्ला भारत भूषण कॉलोनी, थाना गोला, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त पर विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 1471/23, 3174/25, 1484/23, 1477/23 धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम –

1. उप निरीक्षक राजन कुमार

2. कांस्टेबल अनुज कुमार

इस कार्रवाई की प्रशंसा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने की और टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button