LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

जिला पुलिस पूंछ की बड़ी कार्रवाई — अवैध खनन में लिप्त चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 6 नवम्बर 2025।

जिला पुलिस पूंछ ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से खनिज पदार्थों के उत्खनन और परिवहन में लिप्त चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नियमित चेकिंग और गश्त के दौरान ये ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। जांच के दौरान चालकों से जब खनन से संबंधित वैध अनुमति पत्र या दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही कब्जे में लेकर खनन विभाग को सूचित कर दिया ताकि नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

जिला पुलिस पूंछ द्वारा बताया गया कि अवैध खनन न केवल सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाता है बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। इसी को देखते हुए पुलिस लगातार ऐसे अवैध कार्यों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध खनन या परिवहन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे और इस प्रकार की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।

— जिला पुलिस पूंछ

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button