जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ में सड़क हादसा: टाटा सूमो अनियंत्रित होकर पलटी, 15 लोग घायल

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 4 नवम्बर 2025:
जिला पुंछ के मेंढर क्षेत्र में मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 15 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक टाटा सूमो वाहन (नंबर JK12-2222) मेंढर से चुनगा की ओर जा रहा था और चालक ने चुनगा नाका, नबानी शेख मोहल्ला के पास वाहन पर नियंत्रण खो दिया।
सूत्रों के अनुसार, हादसा शाम लगभग 5:40 बजे हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत सीएचसी मेंढर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बीएमओ मेंढर डॉ. अशफ़ाक चौधरी ने बताया कि कुल 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
घायलों के नाम इस प्रकार हैं:
1. रिजवाना कौसर (9 वर्ष) पुत्री इफ्तिखार खान
2. फर्मान खान (7 वर्ष) पुत्र इफ्तिखार खान
3. फैसल खान (4 वर्ष) पुत्र इफ्तिखार खान
4. सलील अख्तर (30 वर्ष) पत्नी इफ्तिखार खान
5. साबिया तरन्नुम (19 वर्ष) पुत्री जावेद खान
6. अनायत उल्लाह खान (30 वर्ष) पुत्र सईद गफूर
7. मोहम्मद फारूक (40 वर्ष) पुत्र वज़ीर मोहम्मद
8. मोहम्मद अब्बास (45 वर्ष) पुत्र क़य्यूम खान
9. शाजिया अख्तर (21 वर्ष) पुत्री मोहम्मद क़रामत
10. नज़मीन कौसर (15 वर्ष) पुत्री मोहम्मद राशिद
11. शाजिया कौसर (24 वर्ष) पुत्री मोहम्मद असलम
12. नहीम कौसर (28 वर्ष) पत्नी अनायत उल्लाह
13. अकबर हुसैन (56 वर्ष) पुत्र रोशन दीन
14. इब्रार अली (16 वर्ष) पुत्र मोहम्मद राशिद
15. सज्जिद अली खान (12 वर्ष) पुत्र अब्बास खान
सभी घायलों का उपचार सीएचसी मेंढर में किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकीय टीम लगातार नजर रख रही है।

Subscribe to my channel


