उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 29 अक्टूबर 2025 (सू.वि.) —

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की अवधि में निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी पदों जैसे—जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पद रिक्त न रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, इन अधिकारियों के स्थानांतरण भारत निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति के बिना नहीं किए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार —

तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य: 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर 2025 तक।

गणना अवधि: 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक।

मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्थापन: 04 दिसम्बर 2025 को।

नियंत्रण तालिका का अद्यतन एवं ड्राफ्ट रोल की तैयारी: 05 से 08 दिसम्बर 2025 तक।

मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन: 09 दिसम्बर 2025 को।

दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने की अवधि: 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक।

सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय प्रक्रिया (ईआरओ द्वारा): 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक।

मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों की जाँच एवं अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति: 03 फरवरी 2026 को।

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में पारदर्शिता और शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों में आवश्यक सुधार हेतु दावा या आपत्ति अवश्य दर्ज कराएं, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी मतदाता का नाम सूची से न छूटे।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button