बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पंचारिया बने ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा : राजस्थान ब्राह्मण महासभा के शीर्ष नेतृत्व ने सामाजिक संगठन को सशक्त करने की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए राजेश कुमार पंचारिया को राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बालोतरा के रूप में मनोनीत किया है।

इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष केशरी चंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रामानुज शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुप शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश त्रिवेदी, महिला अध्यक्ष गरिमा राजपुरोहित, प्रमुख महामंत्री अशोक कुमार शर्मा (सिवाना), जिला कोषाध्यक्ष अशोक श्रीमाली एवं बाबूसिंह राजपुरोहित (ब्लॉक अध्यक्ष, सिणधरी) का आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही सीयाराम शर्मा (प्रदेश पदाधिकारी), प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित पादरू, प्रधान श्रवण सिंह राजपुरोहित कल्याणपुर,नरेश शर्मा (जिला उपाध्यक्ष),देवीदत्त शर्मा (जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा, बालोतरा), भवानी शंकर गौड़, गीता देवी (महिला ब्लॉक अध्यक्ष, सिणधरी), सुरेश ओझा, जेठानंद श्रीमाली (अध्यक्ष, श्रीमाली समाज सिणधरी), रजनीश दुबे, गोमाराम सांखी (अध्यक्ष, गुर्जर ब्राह्मण समाज संस्थान सिणधरी), कोषाध्यक्ष जसराज पंचारिया, जितेन्द्र दवे समदड़ी, हनुमान प्रसाद दवे सिवाना,मनोहर पंचारिया,गौतम शर्मा (सचिव, महर्षि गौतम नवयुवक मंडल सिणधरी), गौतम सिंह राजपुरोहित, अमरसिंह राजपुरोहित, सुमेर सिंह राजपुरोहित, मदन लाल पंचारिया (पूर्व अध्यक्ष, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज बालोतरा) सहित कई समाज बंधुओ ने खुशी व्यक्त की।

सभी समाजजन ने हर्षोल्लास के साथ राजेश कुमार पंचारिया को जिला युवा अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी और माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस मौके पर उपस्थित गणमान्यजनों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजेश पंचारिया के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ संगठन और अधिक सक्रिय व सशक्त बनेगा।

रमेश त्रिवेदी

जिला अध्यक्ष

राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला बालोतरा

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button