जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
अपर पुलिस अधीक्षक पुंछ ने पदोन्नत अधिकारियों को लगाई नई रैंक

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 22 अक्टूबर 2025:
जिला पुलिस कार्यालय पुंछ में आज एक संक्षिप्त लेकिन गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक पुंछ श्री मोहन लाल शर्मा (JKPS) ने जिला पुलिस पुंछ के पदोन्नत अधिकारियों को नई रैंक लगाई।
इस अवसर पर हेड कॉन्स्टेबल और सलेक्टेड कॉन्स्टेबल के रूप में पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को नई रैंक से सुशोभित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी मुख्यालय पुंछ श्री नीरज शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूरे समारोह का माहौल गौरव और उत्साह से भरा रहा।
अपर पुलिस अधीक्षक पुंछ श्री मोहन लाल शर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण और निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल मेहनत का पुरस्कार नहीं बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का संकेत भी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से जनता की सेवा ईमानदारी, लगन और उत्साह के साथ जारी रखने का आह्वान किया।
👉 रिपोर्ट – बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़, पुंछ

Subscribe to my channel


