जम्मू कश्मीरदेशधर्मपुंछब्रेकिंग न्यूज़
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमन डाबर ने भारतीय सेना के साथ मनाई दिवाली, कहा – “हम भी भारतीय सेना के जवान हैं”

संवाददाता अमरजीत सिंह, पुंछ
पुंछ, 20 अक्टूबर 2025।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमन डाबर ने इस बार दिवाली का पर्व देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ दीप जलाए, मिठाइयाँ बाँटी और देश की सुरक्षा में उनके योगदान को नमन किया।
अमन डाबर ने कहा, “हम भी भारतीय सेना के जवान हैं। जब भी देश को हमारी ज़रूरत होती है, हम युवा हमेशा सेना के साथ खड़े रहते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि देश की सुरक्षा और एकता के लिए हर नागरिक को सेना का सहयोग करना चाहिए।
दिवाली की शुभकामनाएँ देते हुए अमन डाबर ने कहा, “हम सेना के साथ दुश्मन से लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। भारतीय सेना हमारी शान है, और उनके साथ दिवाली मनाना हमारे लिए गर्व का विषय है।”
इस मौके पर स्थानीय युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी देशभक्ति के नारे लगाए और वीर जवानों के उत्साह को सलाम किया।

Subscribe to my channel


