उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

विकास भवन कर्मचारी संघ के चौथी बार अध्यक्ष बने राम अधार पाल

अधिवेशन में गूंजा पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन का मुद्दा

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती । शनिवार को विकास भवन कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दे, पुरानी पेंशन की बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष अशोक मिश्र की देख रेख में पदाधिकारियों का सर्व सम्मत से चुनाव सम्पन्न हुआ। राम अधार पाल चौथी बार अध्यक्ष, दीपमणि शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश महामंत्री, मनोज कुमार संगठन मंत्री, मुकेश सोनकर कोषाध्यक्ष और रामलाल लेखा सम्प्रेक्षक चुने गये।

चौथी बार विकास भवन कर्मचारी संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर राम अधार पाल ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में वे निरन्तर कर्मचारी हितों को लेकर संघर्षरत हैं। स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिये जहां जिलाधिकारी से अनेकों स्तर पर वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया गया वहीं प्रान्तीय और राष्ट्रीय मुद्दों के सभी आन्दोलनों में विकास भवन कर्मचारी संघ का निर्णायक योगदान रहा है।

द्विवार्षिक अधिवेशन का डी.सी. मनरेगा संजय शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन के साथ ही निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, मंत्री तौलू प्रसाद, कोषागार अध्यक्ष अखिलेश पाठक, पी.डी.डी.आर.डीए. राजेश कुमार, दीवानी न्यायालय अध्यक्ष अशोक सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ महामंत्री आशीष कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह, अजीत सिंह, रामस्वारथ चौधरी, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य आदि ने कर्मचारी समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये एकजुटता पर जोर दिया।

द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य रूप से समाजसेवी जगदीश प्रसाद शुक्ल, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल, गोवर्धन उपाध्याय, राजा शेर सिंह, आलोक चौधरी, अजय प्रताप पाण्डेय, फरजाना, ऊषादेवी, पुष्पा तिवारी, संगीता , वीरेन्द्र प्रताप, धीरेन्द्र यादव, आशुतोष, सज्जन उपाध्याय, विकास गुप्ता, संजय चतुर्वेदी, राजेश श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र, मनोज कुमार, अमित कुमार, दिनेश श्रीवास्तव, मो. परवेज, सुरेन्द्र पाल, इश्तियाक अहमद, अखिलेश शरण पाण्डेय, सुजीत कुमार, सुमिरन प्रसाद, संजय श्रीवास्तव के साथ ही अनेक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button