उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

महिला चौपाल में महिलाओं को दी गई सुरक्षा के गुर

मिशन शक्ति फेज 5 .0 के तहत थाना रुधौली क्षेत्र में जागरूकता अभियान 

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती – रुधौली थाना क्षेत्र के अरदा गांव में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सुरक्षा के गुर सिखाए। टीम प्रभारी उप निरीक्षक सरोज माला ने महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। महिला कांस्टेबलों ने महिलाओं को मिशन शक्ति से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें 1090, 112, 1098, 1076, 1930, 108 और 181 शामिल हैं। इसके अलावा, साइबर फ्रॉड और साइबर क्राइम के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बीटीसी महिला और ग्राम प्रधान भी मौजूद रहीं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button