बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सार्वजनिक श्मशान भूमि के आगे अतिक्रमण को लेकर विरोध, विधायक निवास के बाहर धरना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। शहर में सार्वजनिक श्मशान भूमि के आगे हो रहे कथित अतिक्रमण को लेकर स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर विधायक अरुण चौधरी के निवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

लोगों का आरोप है कि श्मशान भूमि के पास एक मंदिर ट्रस्ट द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है, जिसके कारण आमजन को अंतिम संस्कार से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को पहले भी इस विषय में अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगभग एक सप्ताह पूर्व सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी, मगर प्रशासन की चुप्पी ने लोगों में आक्रोश बढ़ा दिया है।

लोगों का कहना है कि श्मशान भूमि जैसी सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण असहनीय है और यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

स्थानीय प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

📍स्थान: बालोतरा

🗓️ तिथि: 10 अक्टूबर 2025

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button