देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

मुगड़ा ग्रामीण सेवा शिविर में छगनलाल को मिला घर का स्वामित्व बोले- यह मेरी वर्षों पुरानी आशा की पूर्ति है

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 10 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए ग्रामीण सेवा शिविर 2025 ने आज ग्राम पंचायत मुगड़ा में एक ओर सफलता दर्ज की। शिविर के माध्यम से स्थानीय निवासी छगनलाल को उनके आवासीय भूखंड का पट्टा/स्वामित्व कार्ड प्राप्त हुआ, जिसने उनके जीवन को एक नई दिशा दी है।

पट्टा प्राप्त कर छगनलाल ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक कागज नहीं है, बल्कि मेरी वर्षों पुरानी आशा और सपनों की पूर्ति है। उन्होंने बताया कि आधिकारिक दस्तावेज के अभाव में उन्हें कई प्रकार की दिक्कतें आती थीं और परिवार के भविष्य को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। साथ ही, वे कई सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ’’ भी नहीं ले पा रहे थे।

पट्टा मिलने के बाद छगनलाल ने कहा अब जब मुझे मेरा भूखंड का स्वामित्व कार्ड मिल गया है तो मैं अपने परिवार को एक सुरक्षित भविष्य देने में सक्षम हो गया हूँ। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि ने उनके मन में आत्मविश्वास बढ़ाया है और उनके बच्चों के जीवन में स्थिरता का भाव आया है। अब यह परिवार निश्चिंत होकर अपने घर का सपना पूरा कर सकता है।

उन्होंने इस पहल के लिए राजस्थान सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का हृदय से धन्यवाद किया। छगनलाल ने कहा कि ऐसे शिविर न केवल सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का माध्यम हैं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली और सुरक्षा का नया अध्याय भी लिख रहे हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button