बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानस्वास्थ्य

विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने मूंगड़ा ग्रामीण सेवा शिविर में लिया भाग उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 10 अक्टूबर। पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मूंगड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भाग लिया, जहाँ उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

शिविर के दौरान विधायक डॉ. चौधरी ने राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी और लोगों को अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना, बिजली के नए कनेक्शन, ग्रामीणों को पट्टे जारी करने और खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने जैसी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव तक विकास की किरण पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उनके द्वार पर ही प्राप्त हो सकें।

विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने इस अवसर पर मूंगड़ा ग्राम पंचायत को दोहरी सौगात दी। उन्होंने ग्राम पंचायत मूंगड़ा में उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। उन्होंने स्थानीय विधायक विकास निधि से स्वीकृत व पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया। डॉ. चौधरी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल व सड़कों जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की गूंज सुनाई दे, यही उनका लक्ष्य है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक का स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button