उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति अभियान के तहत रामलीला मैदान में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

 

रिपोर्ट – डॉक्टर संजय पांडेय

मोबाइल नंबर – 7376 3261 75

 

खीरी, 02 अक्टूबर 2025।

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत थाना पसगवां की महिला शक्ति टीम द्वारा रामलीला मैदान, कस्बा धौरहरा में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में और प्रभारी निरीक्षक धौरहरा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

महिला शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, सम्मान, बच्चों की सुरक्षा, अपराधों से बचाव और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें प्रमुख कानूनों, गरिमा के विरुद्ध अपराधों, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस टीम की सराहना की और मिशन शक्ति को समाज के लिए एक उपयोगी अभियान बताया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button