उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च, त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम

रिपोर्ट – संजय पांडे

मोबाइल: 7376326175

 

लखीमपुर खीरी, 02 अक्टूबर 2025।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत तथा दशहरा एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जैसे बड़े त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा ने आज पुलिस बल के साथ जिलेभर में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया ताकि आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा सके। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने का संदेश दिया।

एसपी संकल्प शर्मा ने अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए कि त्योहारों के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे शांति और सौहार्द का माहौल कायम रहे।

जनपद खीरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों को शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button