उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

राम नवमी पर थाना गोला पुलिस ने कराया कन्या भोज, बालिकाओं को किया जागरूक

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

लखीमपुर खीरी।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं के सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद खीरी में लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राम नवमी के पावन अवसर पर थाना गोला पुलिस द्वारा श्रद्धापूर्वक कन्या भोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर धार्मिक और भक्तिमय माहौल के बीच 1 से 10 वर्ष तक की आयु वर्ग की बालिकाओं को आमंत्रित किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन, फल और उपहार भेंट किए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं और उनके परिजनों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं जैसे –

विधवा पेंशन योजना

वृद्धावस्था पेंशन योजना

सुकन्या समृद्धि योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

आदि की जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा और जागरूकता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए, जिनमें वीमेन पावर लाइन-1090, वीमेन हेल्पलाइन-181, आपातकालीन सेवा-112, एंबुलेंस-108/102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्डलाइन-1098, अग्निशमन सेवा-101 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया।

थाना गोला पुलिस का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा बल्कि समाज में बालिकाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी देने वाला साबित हुआ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button