अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्रीडूंगरगढ़ में नाबालिग बालिका की आत्महत्या मामले में परिजनों ने लगाई आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर)

श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बालिका को शादी के लिए दबाव डालकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी महेन्द्रकुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी मोमासर बास, श्रीडूंगरगढ़ ने पुलिस अधीक्षक बीकानेर को प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया कि 25 सितम्बर 2025 को उनकी नाबालिग पुत्री एकता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

महेन्द्रकुमार ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की सगाई रोनक पुत्र विनोदकुमार से की गई थी और रोनक के परिजन पिछले कुछ दिनों से जल्दी शादी करने का दबाव बना रहे थे। प्रार्थी ने बताया कि एकता अभी नाबालिग थी, इसलिए उन्होंने शादी करने से मना कर दिया था। इस पर रोनक, उसकी मां नूतन व पिता विनोदकुमार ने उनकी पुत्री को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और धमकियां दीं।

परिजनों का कहना है कि घटना से पहले एकता ने अपने माता-पिता को बताया था कि रोनक कई बार घर आकर उसके साथ मारपीट करता था और उसे शादी के लिए मजबूर करता था। उन्होंने बताया कि एकता के मोबाइल में इस संबंध में वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

महेन्द्रकुमार ने यह भी आरोप लगाया कि यह वीडियो श्रीडूंगरगढ़ के एक अधिवक्ता पुखाज तेजी के पास है, जिन्होंने एकता के मोबाइल से यह वीडियो अपने फोन में ले लिया, लेकिन अब वह इसे परिजनों को नहीं दे रहे हैं। प्रार्थी के अनुसार, अधिवक्ता और पुलिस उन्हें धमका रहे हैं।

महेन्द्रकुमार ने पुलिस अधीक्षक बीकानेर से प्राथमिकी संख्या 392/2025, थाना श्रीडूंगरगढ़ के तहत नामजद आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग की है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button