अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय बजरंगदल जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी को मिला जान से मारने की धमकी

मामले की जांच और दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। राष्ट्रीय बजरंगदल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी को फेसबुक के माध्यम से जान से मार देने की धमकी मिली है। उन्होने वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर धमकी देने वाले के विरूद्ध कार्रवाई और अपने जान माल के सुरक्षा की मांग किया है।

वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को दिये तहरीर में मनमोहन त्रिपाठी ने कहा है कि एक व्यक्ति इमरान खान द्वारा उनके फेसबुक पर लिखित गाली दिया गया और जान से मार डालने की धमकी भी दिया गया । इस्लामिक नारा भी लिखकर मोहम्मद हुसैन को गुस्ताखी का कौन सजा सर तन से जुदा उनके फेसबुक मंसेजर पर लिखकर भेजा गया जैसे ही उन्होने उसे देखा तुरंत इमरान ने उसे डिलीट कर दिया । पता लगा है कि पहले इमरानखान तेलियाडीह रहता था जो मो. रऊफ का नाती लगता है। मो. रऊफ तेलियाडीह केे मूल निवासी है। यह गांव वाल्टरगंज थाना में पड़ता है। तहरीर में कहा गया है कि कुछ दिन पूर्व इसी प्रकार धमकी स्वर्गीय कमलेश त्रिपाठी अखिल भारतीय हिन्दू महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया गया था उसके बाद उनकी हत्या कर दिया गया था। बार बार उन्हें धमकी मिल रही है कही न कही उनके भी हत्या करायी जा सकती है। राष्ट्रीय बजरंगदल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी ने दोषी के विरूद्ध कार्रवाई और अपने सुरक्षा की मांग किया गया है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button