अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
जमीनी रंजिश में घर में घुसकर मारा पीटाः प्रशासन से न्याय की मांग

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव में गुरूवार को जमीनी रंजिश में मारपीट का मामला सामने आया है। गुलहरिया निवासी दिलीप सिंह बुन्दबहादुर सिंह ने कलवारी पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर गाव के ही सचिन सिंह, विपिन सिंह, पुत्र मनोज सिंह, एवं प्रमोद सिंह अमित सिंह मनोज सिंह पुत्र रामबहाल सिंह लाठी-डंडा, लोहे की रॉड, धारदार हथियार तथा अवैध असलहा से लैस होकर उनके घर में घुस आए। सचिन सिंह ने उनके पुत्र अंकित सिंह पर हत्या करने के नीयत से धारदार हथियार से सिर पर प्रहार किया। उसी दौरान अभियुक्त विपिन सिंह ने अवैध असलहे से गोली चलाकर हत्या करने का प्रयास किया, किन्तु गोली मिस हो गई। इसके बाद असलहे के बट से उनके पुत्र अमित सिंह के सिर पर लगातार वार कर गंभीर चोटें पहुँचाई। घटना के दौरान गांव के दलित इंद्रेश पुत्र राम गणेश बीच-बचाव करने हेतु आए, जिन्हें भी अभियुक्तगण मनोज, प्रमोद व अमित सिंह ने बेरहमी से पीटा, जिससे उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई। इस हमले में उनके दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका जिला अस्पताल बस्ती में इलाज चल रहा है।
Subscribe to my channel

