देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

एकात्म मानववाद से अंत्योदय तक यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन का संदेश- अर्जुनराम मेघवाल 

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

25 सितम्बर 2025

बीकानेर। भारतीय जनसंघ के प्रखर विचारक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती आज सादगी व श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। उनके जीवन के कई प्रसंग आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।

मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उनके विचार, उनके दूरदर्शिता, उनके जीवन के सिद्धांतों को कार्यकताओं के साथ साझा किए और कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पश्चिमी एकांतवाद की जगह भारतीय जीवन दर्शन पर आधारित “एकात्म मानववाद” की संकल्पना दी। उनका कहना था कि व्यक्ति, समाज और प्रकृति तीनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। विकास तभी सार्थक होगा जब इनका संतुलन बना रहे।

उनका “अंत्योदय” का विचार आज भी देश की नीतियों का मार्गदर्शन कर रहा है। उनका मानना था कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचना ही वास्तविक प्रगति है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन संदेश देता है कि सच्चा नेतृत्व सेवा, त्याग और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने की भावना से ही पूर्ण होता है ।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गैदर, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, जितेंद्र राजवी, ओम सोनगरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर अपने विचार रखे ।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि मंच संचालन श्याम सिंह हाड़ला ने किया ।

जयंती कार्यक्रम मे ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, किशन मोदी,

जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सुनीता हटीला, झमकू देवी, तरुण स्वामी, रामचंद्र सोनी,

सोशल मीडिया संयोजक चंद्रप्रकाश गहलोत, तरुण स्वामी, सह संयोजक चंद्रशेखर शर्मा,

आई टी सेल संयोजक सुशील आचार्य

राम कुमार व्यास,

मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, दिनेश चौहान ।

मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंगड, चंद्रमोहन जोशी, सोहन चांवरिया, भंवरलाल जांगिड़, अनिल शुक्ला, श्याम सुंदर चौधरी, सांगीलाल गहलोत, भवानी पाइवाल, विजय उपाध्याय, किशन गोदारा, आनंद सिंह, विजय उपाध्याय, मुकेश ओझा, कमल आचार्य, संजय गुप्ता, पुखराज स्वामी, सुषमा बिस्सा, राजश्री कच्छवा, भारती अरोड़ा, चंद शेखावत, निशांत गौड़, अंकित तंवर, शिव लाल तेजी, गजेन्द्र सिंह, मुकेश बन, दिनेश सांखला, कारण नायक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button