अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

विवाहिता के अपहरण का प्रयासः एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र की कछुवाडे निवासिनी मधु पत्नी अजीत ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। एसपी को दिये पत्र में मधु ने कहा है कि उसकी ससुराल के लोग उसे दहेज के लिये मारते-पीटते थे, इसकी शिकायत पर सास, ससुर, पति, ननद और झिन्नेपाल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इससे नाराज होकर झिन्नेपाल द्वारा उसकी हत्या का कई बार प्रयास किया जा चुका है। गत 22 सितम्बर को वह जब कचेहरी से घर आ रही थी तो झिन्नेपाल ने बोलोरो गाडी में जबरिया बिठाकर अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीरों ने उसकी जान बचाया।

लालगंज थाना क्षेत्र की कछुवाडे निवासिनी मधु पत्नी अजीत ने एसपी को पत्र देकर झिन्नेपाल, उनके भाई पप्पू पाल पुत्रगण रामनरेश के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button