LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 22 सितंबर 2025: जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस टीम ने ग्राम मुरारखेड़ा से कुल 30 लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में आज दिनांक 22.09.2025 को अभियुक्त कलविन्दर सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी टाटरगंज, थाना हजारा, जिला पीलीभीत को हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के पास से 250 एमएल के कुल 120 पाउच में रखी गई करीब 30 लीटर कच्ची शराब और एक हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या- UP 26 AV 7183) बरामद हुई।
थाना स्थानीय पर अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0स0 179/2025 धारा 60/72 EX ACT के तहत कानूनी कार्यवाही की गई।
अभियुक्त का विवरण:
नाम: कलविन्दर सिंह
पिता का नाम: खजान सिंह
निवासी: टाटरगंज, थाना हजारा, जिला पीलीभीत
बरामद सामग्री:
1. 30 लीटर नाजायज कच्ची शराब (120 पाउच में)
2. एक हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या- UP 26 AV 7183)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मु0अ0स0 271/14 धारा 3/5/8 Cow Slaughter Act
धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना हजारा, पीलीभीत
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
1. उ0नि0 मेघनाथ यादव, थाना सम्पूर्णानगर
2. का0 दुष्यन्त कुमार, थाना सम्पूर्णानगर
3. का0 उमेश वर्मा, थाना सम्पूर्णानगर
4. का0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना सम्पूर्णानगर
पुलिस अधीक्षक खीरी ने कहा कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना टीम सक्रिय हैं और नशा एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Subscribe to my channel


