जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने 36 घंटे में बरामद किया लापता बच्चा

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 17 सितम्बर 2025।

पुंछ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 36 घंटे के भीतर लापता बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 15/09/2025 को थाना पुंछ में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सर्फराज़ अहमद पुत्र शबीर अहमद निवासी लरोका, तहसील किला दरहाल, जिला राजौरी, पुंछ के एक स्थानीय मदरसे से लापता हो गया है। इस संबंध में थाना पुंछ में केस FIR संख्या 173/2025, धारा 137(2) BNS के तहत दर्ज किया गया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और लगातार प्रयासों के बाद बच्चे को अवंतिपोरा, कश्मीर से बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

पुंछ पुलिस ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा आम जनता से अपील की है कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button