जम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
सरकारी उच्च विद्यालय बनपत में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पूंछ, 15 सितम्बर 2025।
जिला पुलिस पूंछ द्वारा नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के सतत प्रयासों के तहत आज सरकारी उच्च विद्यालय (जी.एच.एस.) बनपत में स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस बुरी आदत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर थाना पूंछ के अधिकारीगण, जिला नशा मुक्ति केंद्र पूंछ की प्रभारी श्रीमती तफ़ीज़ खान तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सतवीर सिंह ने छात्रों को संबोधित किया।
वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में नशे की लत से होने वाले खतरों पर विस्तार से प्रकाश डाला और समाज से इस बुराई को समाप्त करने में सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे समाज में बदलाव के दूत बनें और नशा मुक्त समाज का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ। साथ ही, जिला पुलिस पूंछ ने आश्वासन दिया कि नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

Subscribe to my channel


