उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य
डीएम ने किया नर्सिंग कॉलेज निर्माण का निरीक्षण, दिसम्बर तक कार्य पूर्ण करने का आश्वासन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती न्यूज़ अपडेट | 15 सितम्बर 2025
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सोमवार को महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बस्ती में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया।
यह कार्य यू०पी० स्टेट कांस्ट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि मुख्य भवन (जी+1) में कोटा पत्थर एवं टाइल्स लगाने, तृतीय तल पर चिनाई तथा प्रथम तल पर आंतरिक प्लास्टर का कार्य प्रगति पर है। वहीं बोरिंग व सबमर्सिबल का कार्य पूरा हो चुका है तथा निर्माण में गैलेंट सरिया का प्रयोग किया जा रहा है।
निरीक्षण में यह भी पाया गया कि नर्सिंग हॉस्टल को कैली हॉस्पिटल से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था ने आश्वासन दिया कि संपूर्ण निर्माण कार्य दिसम्बर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोटा स्टोन की गुणवत्ता की जांच पीडब्ल्यूडी विभाग से कराई जाए तथा नर्सिंग हॉस्टल को कैली हॉस्पिटल से जोड़ने वाली सड़क का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


