उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
खीरी में थाना समाधान दिवस आयोजित, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 13 सितम्बर 2025।
जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा की अध्यक्षता में आज थाना खीरी पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप से अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जिन मामलों का समाधान उच्चाधिकारियों के स्तर से होना है, उन्हें संबंधित अधिकारी को शीघ्र प्रेषित किया जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
इसके अलावा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल के थानों पर मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया।

Subscribe to my channel

