उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

प्रधानाचार्यो ने समस्याओं के समाधान के लिये जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक शुक्रवार को स्काउट भवन सभागार में हुई। बैठक में प्रधानाचार्यों की समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गयी। इसके बाद समस्याओं के समाधान हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक से भेंट कर उन्हें पत्र सौंपा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन भी दिया।

प्रधानाचर्यों की मांग पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी कर दिया कि अब न्यायालयी प्रकरणों में वांछित अभिलेखों को प्रतिहस्ताक्षरित किए जाने हेतु प्रधानाचार्यों से शपथ पत्र नहीं मांगा जायेगा। खैर इंटर कॉलेज के प्रबंधक द्वारा किए जा रहे प्रधानाचार्य के उत्पीड़न पर रोक हेतु आवश्यक कदम उठाया जायेगा ।

 बैठक के दौरान शासन द्वारा प्रधानाचार्यों की मांग पर पंजीकरण शुल्क में से 10 रुपए प्रति छात्र विद्यालय को दिए जाने के निर्णय को विवेकपूर्ण बताया गया। साथ ही संकल्प लिया गया कि संगठन की 14 सूत्रीय मांगों को लेकर शीर्ष नेतृत्व द्वारा संघर्ष की जो भी रणनीति तय होगी उसमें भरपूर सहयोग किया जाएगा।

संरक्षक डा संजय सिंह, जिलाध्यक्ष योगेश शुक्ल,मंत्री डा हरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष आज्ञाराम चौधरी,उपाध्यक्ष डा मनोज सिंह,संजय द्विवेदी,धर्मेन्द्र कुमार, मनोज कुमार सिंह,डा प्रमोद उपाध्याय,चन्द्रमा कौशिक पाण्डेय, अरविन्द त्रिपाठी,विजय कुमार,संतोष कुमार पाण्डेय,डा सुरभि सिंह,डा के०डी० द्विवेदी,राकेश कुमार शर्मा ,डा०अरुण मिश्रा, कौशलेंद्र मिश्र, वीरेंद्र सिंह,सुधीर कुमार,डा विनोद कुमार राय, दिनेश वर्मा,विनोद प्रकाश वर्मा, सर्वेन्द्र नारायण द्विवेदी,राम सहाय,आलोक कन्नौजिया,सहित कई प्रधानाचार्य शामिल रहे।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button