LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
खीरी पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 11 सितम्बर 2025।
जनपद खीरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खीरी पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त विकास राज पुत्र पृथ्वीपाल निवासी ढखवा, थाना फरधान, जिला खीरी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त को दबोचकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना खीरी में मु0अ0सं0 216/25 धारा 69(1)/87/137(2) बीएनएस व 5(j)(ii)/6 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 साधना यादव
का0 जगदीश कुमार यादव
का0 रजनीश कुमार
का0 शुभम गंगवार
Subscribe to my channel


