उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 08 सितम्बर 2025।
जनपद खीरी में आज तहसील स्तर पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। तहसील गोला में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी ने संयुक्त रूप से की।
इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच करें और विधिक निस्तारण सुनिश्चित करें। अधिकारियों से कहा गया कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना है, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में मौजूद रहे और जनता की समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Subscribe to my channel


