समाजसेवी उद्योगपति स्व गौतम चंद चोपड़ा को श्री गुरु गुरु हस्ती कल्याण संस्थान सहित विभिन्न संस्थाओं की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की गई । द जुरी रिजॉर्ट में आयोजित स्मृति सभा में श्री गुरु हस्ती कल्याण संस्थान के मंत्री ओमप्रकाश बांठिया ने संस्थान की ओर से श्रद्धांजलि पत्र एवं अखिल भारतीय श्री जैन रत्न हितेषी श्रावक संघ जोधपुर द्वारा प्रेषित श्रद्धांजलि पत्र का वांचन करने के साथ ही कहा कि कर्तव्य निष्ठ, कर्मयोगी, समाज सेवी गौतम चंद जी चोपड़ा बहु आयामी व्यक्तित्व की धनी थे, धार्मिक क्षेत्र में आचार्य श्री हस्तीमल जी महाराज साहब आचार्य श्री हीराचन्द जी महाराज साहब एवं गुरु भंगवंतो के प्रति असीम श्रद्धा और निष्ठा के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में ओसवाल समाज बालोतरा के अध्यक्ष रहे। औद्योगिक क्षेत्र में आपने कई विकास के कीर्तिमान स्थापित किए, बालोतरा लघु उद्योग मंडल बालोतरा प्रदूषण नियंत्रण ट्रस्ट, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से औधौगिक की विकास एवं स्वयं के व्यावसायिक क्षेत्र में भी कीर्तिमान स्थापित किया। निर्भीक एवं साहस की घनी गौतम चंद चोपड़ा ने राजनीतिक क्षेत्र में भी दो बार पार्षद एवं बालोतरा की समस्याओं के लिए प्रति हमेशा जागरूकता से प्रतिनिधित्व किया, उनके स्वर्गवास से अपूर्णनीय क्षति हुई है । विभिन्न संस्थाओं की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई ,इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय में केंद्रीय पूर्व कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व राजस्थान राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ,बालोतरा लघु
के मंडल, श्री ओसवाल समाज, लघु उद्योग भारती, बालोतरा सीईटीपी ट्रस्ट श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी संस्थान, महावीर इंटरनेशनल, रोटरी क्लब, कृष्णा सेवा संस्थान सहित कई संस्थाओं द्वारा श्रद्धांजलि पत्र एवं अपने विचार व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।