बालोतरा। जिले के बिटुजा धाम ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस साल भी भाद्रपद दशम की जागरण को विशाल जागरण व मेले का आयोजन किया गया। मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया। मेले में जिले भर के अलग-अलग गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने लोक देवता बाबा रामदेव जी के दर्शन-पूजन कर मावा व मिश्री का भोग लगाया तथा घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
बाबा रामदेव मंदिर ट्रस्ट भेरूलाल डागा ने बताया कि मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पानी और छाया के लिए पांडाल की व्यवस्था के साथ ही अन्य सभी प्रकार की पर्याप्त इंतजाम किये गये। इस दौरान जागरण गायक कलाकार अनिता जांगिड़ ,किशोर पालीवाल ,नारायण माजीराण एण्ड पाटी हेमा मंदसौर झाकी की प्रस्तुती दी गई व अशोक प्रजापत श्याम गडरा रोड आदि ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। श्रृद्धालुओं ने पांडाल में भजनों व मेले का आनंद लिया सुबह मंगल आरती सुबह 7:00 बजे को लाभ लिया पुजारी घेवर राम, फोजाराम ,मुकेश मंदिर के पुजारी सिद्धियां पुराना मेले में हाट बाजार, झूले व घरेलू सामान की दुकानें लगी, जिस पर बच्चों, महिलाओं व पुरुषों ने जमकर खरीददारी की।
राजू डागा की अध्यक्षता में आयोजित मेले में गांव सहित दूर-दराज से हजारों भक्त-भाविकों ने शिरकत कर श्रद्धा और आस्था का परिचय दिया। इस दौरान आयोजित धर्म सभा में कि यह मेला श्रृद्धा, आस्था व विश्वास का एकमात्र तीर्थ स्थल है। बाबा रामदेव जी धाम के चमत्कार व श्रृद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब धर्म के प्रति सच्ची श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। आरएलपी नेता थान सिंह ने श्रृद्धालुओं की बधाई दी तथा संपूर्ण क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति बनाए रहने की कामना की। साथ ही मेलें में आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं की सराहना की। प्रशासक किसन राम देवासी
मेला स्थल पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी के मंदिर में नारियल व प्रसाद चढ़ाकर पूजा- मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष भैरुलाल डागा ,उपाध्यक्ष मदरुपाराम ,राणाराम ,नरपत करण ,रामलाल ,हनुमान राम, पुखराज ,इंदर सिंह, करनाराम विशनाराम ,दानाराम ,ग्रामीण उपस्थित रहें। एंकर कुंभाराम बारूपाल ने मंच संचालन किया।