अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बधाई मांगने गये किन्नरों को मारा पीटाः पुलिस प्रशासन से किया दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती 2 सितम्बर। बधाई मांगने गये किन्नरों के साथ मारपीट, गालिया देकर अपमानित करने, कपड़ा फाड कर पर्स में रखा 4 हजार रूपया, दो कानों की सोने की बाली छीन लिये जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को आरती किन्नर ने ट्रांसजेण्डर सुरक्षा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी सीओ रूधौली को पत्र देकर मारपीट करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।

पत्र में आरती किन्नर ने कहा है कि वह अपने गुरू काजल किन्नर हाल मुकाम बादशाह टाकीज के पीछे थाना कोतवाली की निवासी है और पारम्परिक रीति रिवाज के अनुसार समाज में बधाई मांग कर गुजर बसर करती है। 2 सितम्बर मंगलवार को वह गंदे नाले के पास टावर के समीप बने एक सफेद मकान के सामने साथी माही और जूही किन्नर के साथ खड़े होकर एक अन्य साथी का इन्तजार कर रहे थे। ठीक उसी समय मकान के मालिक जिनका नाम त्रिभुवन शुक्ल बताया उनके दो पुत्र अचानक गेट खोलकर बाहर आये और गालियां देने लगे, मारा पीटा, 4 हजार रूपया दो कानों की सोने की बाली छीन लिया। स्थानीय लोगों के आ जाने पर किसी तरह से जान बची।

आरती किन्नर ने समूचे मामले की जांच, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और रूपया, सोने के बाली की वापसी करने के साथ सुरक्षा की गुहार लगाया है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button