अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती: निखिल ट्रेडर्स में चोरी, नकदी और सीसीटीवी डीवीआर ले गए चोर

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती,
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ेबन पुलिस चौकी से गोरखपुर रोड पर स्थित निखिल ट्रेडर्स में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का टीन शेड काटकर अंदर प्रवेश किया और लॉकर में रखे लगभग 12 हजार रुपये नकद तथा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए।
सुबह जब दुकान के प्रोपराइटर मनोज जयसवाल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान का टीन शेड कटा हुआ है और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
मनोज जयसवाल ने बताया कि चार साल पहले भी उनकी दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस बार हुई चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

Subscribe to my channel
